[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई प्रचंड जीत की खुशी, मिठाई व झालमुड़ी बांटकर किया जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई प्रचंड जीत की खुशी, मिठाई व झालमुड़ी बांटकर किया जश्न

बीदासर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई प्रचंड जीत की खुशी, मिठाई व झालमुड़ी बांटकर किया जश्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक गांधी चौक में जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मिठाइयां बांटी और खास तौर पर झालमुड़ी वितरित कर खुशी जाहिर की। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल गूंज उठा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस जीत को जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत बताया। कई स्थानों पर ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया गया। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत देश और प्रदेश के विकास के प्रति जनता की आस्था को दर्शाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आगे भी जनहित में कार्य करती रहेगी। कुल मिलाकर बीदासर में जीत का जश्न पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष बाबूलाल बैंगानी , हुकमीमचंद सिंगी, नवदीप बैंगानी, शिवलाल अंसारी, दिलीप सिंह राजपुरोहित,बजरंग लाल मोदी, शिवरतन दर्जी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles