तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की हुई दर्दनाक मौत, एक घायल, पुलिस ने करवाया शव का पोस्टमार्टम
तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की हुई दर्दनाक मौत, एक घायल, पुलिस ने करवाया शव का पोस्टमार्टम
सरदारशहर : सरदारशहर के तारानगर रोड़ पर करणीकॉलोनी के पास तारानगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक चालक उछल कर कार से जोरदार टकराया। जिससे बाइक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय उपजिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक सवार एक घायल का उपचार राजकीय उपजिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
गांव जीवणदेसर के सोमपाल पुत्र हजारीमल जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि मेरे चाचा समदरराम पुत्र हुकमाराम व सुरेंद्र पुत्र रणजीत नायक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव जीवणदेसर से सरदारशहर की करणी कॉलोनी में मजदूरी का कार्य करने के लिए जा रहे थे। दोपहर करीब 1.30 बजे तारानगर रोड पर करणी कॉलोनी के पास पहुंचे तो तारानगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे मेरे चाचा समंदर राम उछलकर कार टकरा गए। जिससे उनके सर में गंभीर चोटें आने के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे सुरेंद्र को भी चोट आई है। जिसको राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139177


