[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सचिन पायलट जिस राज्य के चुनाव प्रभारी बनते हैं, वहां कांग्रेस को बहुमत मिलता है: महनसरिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सचिन पायलट जिस राज्य के चुनाव प्रभारी बनते हैं, वहां कांग्रेस को बहुमत मिलता है: महनसरिया

केरल में कांग्रेस की जीत पर चूरू में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर चूरू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाइयां बांटी। कार्यक्रम चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर गोविंद महनसरिया ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री व एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट जिस राज्य के चुनाव प्रभारी बनते हैं, वहां कांग्रेस को बहुमत मिलता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में भी पायलट के प्रभारी रहते कांग्रेस को सफलता मिली और अब केरल में भी उनके प्रयासों से कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।

महनसरिया ने कहा कि केरल में लंबे समय से सत्ता में रही एलडीएफ सरकार को हटाकर कांग्रेस का बहुमत हासिल करना कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की रणनीति का परिणाम है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व की सराहना करते हुए पायलट को जिम्मेदारी देने पर आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर अमर सिंह दनेवा, हरफूल सिंह भाबू, मुशी खां, मोहन ट्रेलर, सलीम पीए, नवाबखा दौलतखानी, मोनू राम गड़िया, मुकेश महनसरिया, लक्ष्मण मेहरा, प्रभुदयाल कुदाल, परमेश्वर रेगर, योगेश शर्मा, ललित मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles