रूणिचा बाबा रामदेव जी जन्मोत्सव समिति का बड़ा फैसला, सभी जिलों में समावेशी कार्यकारिणी गठन के निर्देश
रूणिचा बाबा रामदेव जी जन्मोत्सव समिति का बड़ा फैसला, सभी जिलों में समावेशी कार्यकारिणी गठन के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : अखिल भारतीय रूणिचा बाबा रामदेव जी जन्मोत्सव मेघवाल समाज समिति ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राजस्थान सहित मध्यप्रदेश, गुजरात और हरियाणा में सभी जिलों में समावेशी कार्यकारिणी गठन के निर्देश जारी किए हैं।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक रामरतन सामरिया ने बताया कि जिन जिलों में मनोनयन हो चुका है, वहां तत्काल प्रभाव से जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची राष्ट्रीय कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी का गठन समाज की व्यापक भागीदारी को ध्यान में रखते हुए किया जाए, ताकि हर वर्ग को प्रतिनिधित्व मिल सके।
उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कार्यकारिणी में गरीब से अमीर, अनपढ़ से उच्च शिक्षित, चपरासी से लेकर आईएएस स्तर तक के लोग, जनप्रतिनिधि, बुजुर्ग, सेवानिवृत्त, किसान, मजदूर और महिलाओं को समान रूप से शामिल किया जाए। सामरिया ने कहा कि समाज की जाजम पर सभी मेघवाल एक समान हैं और बाबा रामदेव जी पूरे समाज के आराध्य देव हैं।
उन्होंने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य बाबा रामदेव जी के संदेश का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार करना, समाज की एकता को मजबूत करना तथा सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए संगठित प्रयास करना है।
समिति ने सभी जिलों के पदाधिकारियों से अपील की है कि वे शीघ्र कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया पूर्ण कर रिपोर्ट राष्ट्रीय कार्यालय को भेजें, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके।
सामरिया ने जानकारी दी कि 6 सितंबर 2026 (रविवार) को कोटा में बाबा रामदेव जी का भव्य जन्मोत्सव जुलूस एवं आमसभा आयोजित होगी, जिसमें राजस्थान सहित अन्य राज्यों के मेघवाल समाज और बाबा के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया जाएगा। यह जानकारी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष खेमचंद काका एवं कोटा जिला अध्यक्ष संतराम मेघवाल ने दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2139151


