राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद्: 66वें केन्द्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों के लिए आवेदन शुरू
राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद्: 66वें केन्द्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों के लिए आवेदन शुरू
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् द्वारा प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को निखारने के उद्देश्य से जून माह में 66वें केन्द्रीय आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। परिषद् की सचिव नीतू बारूपाल के अनुसार ये शिविर माउंट आबू (सिरोही), जयपुर और बांसवाड़ा में आयोजित होंगे।
इन शिविरों में 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग के चयनित खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
माउंट आबू (सिरोही) में हैण्डबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी और बॉक्सिंग (बालक-बालिका वर्ग) के शिविर लगाए जाएंगे। जयपुर में फुटबॉल, क्रिकेट, जिम्नास्टिक, जूडो, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, भारोत्तोलन (केवल बालक), खो-खो (केवल बालक) एवं साइकिलिंग के प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे।
वहीं बांसवाड़ा में विशेष रूप से जनजाति वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए वॉलीबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, बास्केटबाल, खो-खो, फुटबॉल और हैण्डबाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 15 मई तक अपने आवेदन जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, स्वर्ण जयंती स्टेडियम झुंझुनूं में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट www.rssc.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2139152


