जसरापुर के सुंदर नगर ढाणा में नव शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ निर्माण कार्य
जसरापुर के सुंदर नगर ढाणा में नव शिव मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ निर्माण कार्य
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : जसरापुर ग्राम पंचायत के सुंदर नगर ढाणा में नव शिव मंदिर निर्माण के लिए सोमवार को विधिपूर्वक भूमि पूजन किया गया। आचार्य पंडित योगेश पाण्डे के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति सहित विभिन्न देवताओं का आवाहन कर मुख्य यजमान कैप्टन सज्जन सिंह निर्वाण एवं मधु कंवर द्वारा भूमि पूजन सम्पन्न कराया गया।
कैप्टन सज्जन सिंह निर्वाण ने बताया कि बगीची वाले बालाजी के सामने प्राचीन कुएं के पास पहले से ही शिवजी का पुरातन मंदिर स्थित था। समीप ही कूवें वाले बालाजी का मंदिर भी है। उन्होंने बताया कि भगवान शंकर की प्राचीन मूर्ति जेसीबी की खुदाई के दौरान प्राप्त हुई थी, जिसके बाद भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया।उन्होंने कहा कि यह मंदिर उनके दादा फूल सिंह निर्वाण और पिता हवलदार अमर सिंह निर्वाण की चौथी पीढ़ी के संकल्प का परिणाम है। भूमि पूजन के साथ ही सोमवार से मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया।
इस अवसर पर कैप्टन माल सिंह निर्वाण, फूल सिंह, सुमेर सिंह, सत्यवीर सिंह, भरत सिंह, शेर सिंह, अजयपाल सिंह, ताराचंद गुर्जर, रणवीर, मुकेश, रघुवीर गुर्जर, जगदीश, गोपाल स्वामी, विजय सिंह, राजू सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139053


