नंगली सलेदी सिंह में हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा: यज्ञ-हवन, महाआरती और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नंगली सलेदी सिंह में हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा: यज्ञ-हवन, महाआरती और भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह गांव स्थित गोपीनाथ केशव गौशाला में हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे गौशाला परिसर दिनभर आस्था का केंद्र बना रहा। पंडित मुकेश शर्मा के सानिध्य में विधि-विधान से यज्ञ, हवन और महाआरती का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान रमेश काजला ने पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने बताया कि सनातन परंपराएं सेवा, सहयोग और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करती हैं तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं।हवन की पूर्णाहुति में गौशाला समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शेखावत, हजारीलाल राईका, हवलदार रोहिताश काजला, ओमप्रकाश काजला, पंकज काजला, रामसिंह काजला, विकास काजला, दिलीप काजला, रणधीर सिंह, पवन कुमार, सतपाल काजला, मूलचंद खरीटा, इंद्र सिंह चारावास, अजीत सिंह मिठारवाल, सरोज, अंजना, राजबाला और अनीता देवी सहित कई श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। सेवा में जुटे स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाएं संभालते हुए सभी को प्रसाद वितरित किया। पूरे आयोजन के दौरान गौशाला परिसर जयकारों, भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्साह से गूंजता रहा, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2139054


