[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर कुल्हाड़ी से काट डाला:परिवार वाले बोले- पुलिसकर्मी के साथ मिलकर सरपंच के बेटे ने हमला बोला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर कुल्हाड़ी से काट डाला:परिवार वाले बोले- पुलिसकर्मी के साथ मिलकर सरपंच के बेटे ने हमला बोला

भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर कुल्हाड़ी से काट डाला:परिवार वाले बोले- पुलिसकर्मी के साथ मिलकर सरपंच के बेटे ने हमला बोला

सीकर : सीकर में कुल्हाड़ी और गंडासी से हमला कर चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। हमले में मृतक की मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। घटना रामगढ़ सेठान थाना इलाके के तिहावली गांव में रविवार रात 11:30 बजे की है। परिवार का आरोप है कि घटना के तीन घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि हमलावर परिवार ने घर के बाहर खड़े होकर उन्हें धमकाते रहे।

आरोपी सरपंच (प्रशासक) का बेटा है। चचेरे भाई ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर उसकी शिकायत की थी। इससे आरोपी से उसकी रंजिश हो गई थी। मामले में सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत का कहा- परिवार के जो भी आरोप हैं, उनकी जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में डीएसटी सहित अन्य टीमें जुटी हुई हैं।

तिहावली गांव निवासी सपना ने बताया- रात को खाना खाकर मेरा परिवार सो रहा था। करीब 11:30 बजे सरपंच (प्रशासक) भंवर कंवर के बेटे ओम सिंह सहित कई लोग घर के बाहर आए। शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले तो उन्होंने हमला करना शुरू किया। घटना में पिता प्रकाश सिंह (43), भाई अभिजीत सिंह और दादी नैन कंवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमने रामगढ़ सेठान पुलिस थाने में फोन किया, लेकिन 3 घंटे तक पुलिस मौके पर ही नहीं पहुंची। इसके बाद रिश्तेदारों को कॉल किया।

रिश्तेदार करीब 20 किलोमीटर दूर से आए, फिर फतेहपुर के धानुका अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। भाई को जयपुर रेफर कर दिया। प्रकाश सिंह की पत्नी पिंकी ने कहा- हमला करने वालों में पुलिसकर्मी सहित सरपंच प्रतिनिधि ओम सिंह और उसके परिवार के लोग शामिल हैं।

फतेहपुर के धानुका अस्पताल में मां नैन कंवर का इलाज चल रहा है।
फतेहपुर के धानुका अस्पताल में मां नैन कंवर का इलाज चल रहा है।

घर में सांप छोड़ा, बेटे पर किया था हमला

जानकारी के अनुसार, ओम सिंह और प्रकाश सिंह (मृतक) दोनों चचेरे भाई हैं। दोनों के मकान भी आसपास ही हैं। ओम सिंह की मां भंवर कंवर तिहावली ग्राम पंचायत की सरपंच (प्रशासक) हैं। उनका काम ज्यादातर ओम सिंह ही देखता है। प्रकाश सिंह ने ओम सिंह के खिलाफ विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण की पुलिस थाने में शिकायत की थी। इसी बात को लेकर ओम सिंह की प्रकाश सिंह से रंजिश हो गई थी।

दिवाली पर ओम सिंह ने जहरीला सांप भी प्रकाश सिंह के घर पर छोड़ा गया था। इसकी शिकायत भी प्रकाश सिंह ने पुलिस में दी थी। इतना ही नहीं, दिसंबर 2025 में प्रकाश सिंह के बेटे अभिजीत सिंह पर भी ओम सिंह के बेटे और उसके साथियों ने हमला किया था।

परिजन का आरोप है कि हमले के 3 घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
परिजन का आरोप है कि हमले के 3 घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

Related Articles