सीकर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी:16 साइनाइड बम रखने का भेजा ईमेल,जांच में कुछ नहीं मिला; IP एड्रेस ट्रेस कर रही पुलिस
सीकर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी:16 साइनाइड बम रखने का भेजा ईमेल,जांच में कुछ नहीं मिला; IP एड्रेस ट्रेस कर रही पुलिस
सीकर : सीकर जिला कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार सुबह प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक अज्ञात व्यक्ति ने मेल भेजकर परिसर में साइनाइड गैस से भरे 16 सिलेंडर रखे होने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। उस समय कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी, जिसे तुरंत रोककर सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सीकर डीएसपी (सिटी) संदीप सिंह ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की गहन जांच की। इस दौरान कोतवाली थाना प्रभारी सुनील जांगिड़, उद्योग नगर सीआई राजेश बुडानिया और गोकुलपुरा थाना प्रभारी प्रीति बेनीवाल पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
पहले पुलिस टीम और बाद में डॉग स्क्वॉड ने कलेक्ट्रेट परिसर के सभी चैंबर और कार्यालयों की एक-एक कर जांच की। तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
परिसर में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर तैनात किया गया। फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए उसके IP और VPN एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी हुई है।
देखिए, घटना के PHOTOS…




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138783


