SC/ST समाज पर विवादित बयान:अंबेडकर नवयुवक सेवा समिति ने नायब तहसीलदार को सौंपा, कार्रवाई की मांग
SC/ST समाज पर विवादित बयान:अंबेडकर नवयुवक सेवा समिति ने नायब तहसीलदार को सौंपा, कार्रवाई की मांग
रानौली : पलसाना में अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) समाज को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में सोमवार को अम्बेडकर नवयुवक सेवा समिति, पलसाना ने नायब तहसीलदार रामनिवास बोचलिया को ज्ञापन सौंपा। यह बयान पलसाना शाहपुरा निवासी बाबूलाल यादव द्वारा दिया गया था।
समिति के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन में कहा कि इस बयान से समाज विशेष की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बिगड़ सकता है। समिति ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
समिति सदस्यों ने जोर दिया कि ऐसे बयान समाज में वैमनस्य फैलाते हैं और इन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की।
ज्ञापन सौंपते समय समिति के अध्यक्ष गुलझारी लाल ढेनवाल, भगीरथ कटारिया, सागरमल कटारिया, प्रहलाद जोया, बनवारी दायमा, राजेंद्र कादिया, गौतम कादिया, अंकित वर्मा, भंवर एडवोकेट और अमन कटारिया सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138784


