[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के बाबूलाल बाजिया बने प्रदेश महामंत्री:प्लेनर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान म्युनिसिपैलिटीज ने सौंपी जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के बाबूलाल बाजिया बने प्रदेश महामंत्री:प्लेनर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान म्युनिसिपैलिटीज ने सौंपी जिम्मेदारी

रींगस के बाबूलाल बाजिया बने प्रदेश महामंत्री:प्लेनर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान म्युनिसिपैलिटीज ने सौंपी जिम्मेदारी

रींगस : रींगस कस्बे की नगर पालिका के वरिष्ठ प्रारूपकार बाबूलाल बाजिया को प्लेनर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान म्युनिसिपैलिटीज (PARM) का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति शहरी नियोजन और नगर विकास के क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए की गई है।

नगर निगम जयपुर के डीटीपी उप नगर नियोजक और PARM के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने इस नियुक्ति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाजिया को यह पद उनके दीर्घ अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण के कारण सौंपा गया है।

नगर पालिका में सीनियर प्लानर पद पर कार्यरत

बाबूलाल बाजिया वर्तमान में रींगस नगर पालिका में वरिष्ठ प्रारूपकार (सीनियर प्लानर) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने नगर नियोजन, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उन्हें विभागीय और सामाजिक स्तर पर पहचान मिली है।

प्रदेश महामंत्री के रूप में बाजिया अब राज्यभर में शहरी विकास से जुड़े मुद्दों, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और प्लानर्स के हितों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles