[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सूने मकान से लाखों की चोरी:पति सीआरपीएफ में तैनात, पत्नी बेटी के इलाज के लिए गई थी सीकर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में सूने मकान से लाखों की चोरी:पति सीआरपीएफ में तैनात, पत्नी बेटी के इलाज के लिए गई थी सीकर

नीमकाथाना में सूने मकान से लाखों की चोरी:पति सीआरपीएफ में तैनात, पत्नी बेटी के इलाज के लिए गई थी सीकर

नीमकाथाना : नीमकाथाना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सूने मकान से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी चोरी हो गई। पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

गोर्धनपुरा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और दिल्ली में तैनात हैं। घर पर मां अकेली रहती थीं, लेकिन 27 अप्रैल को वह अपनी बेटी के ऑपरेशन के लिए सीकर चली गई थीं। इस दौरान मकान खाली था। 1 मई को मनोज के चाचा मंगल सिंह ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि घर का दरवाजा खुला है और ताले टूटे हुए हैं। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया।

चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और दस्तावेज चुरा लिए। चोरी हुए सामान में सोने का हार, मंगलसूत्र, अंगूठियां, टॉप्स, चांदी की पायल और कड़े शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, लगभग 1.99 लाख रुपए नकद, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज भी गायब थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Related Articles