[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में 19 घंटे बिजली गुल:आंधी से फाल्ट, शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक आपूर्ति ठप रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में 19 घंटे बिजली गुल:आंधी से फाल्ट, शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक आपूर्ति ठप रही

घांघू में 19 घंटे बिजली गुल:आंधी से फाल्ट, शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक आपूर्ति ठप रही

घांघू : घांघू और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक लगभग 19 घंटे बिजली गुल रही। शनिवार शाम 6:30 बजे आई तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जो रविवार दोपहर 2 बजे बहाल हो पाई। घांघू 33 केवी जीएसएस के अंतर्गत आने वाले सभी गांव इस कटौती से प्रभावित रहे।

लंबी बिजली कटौती के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल की समस्या सबसे गंभीर रही, क्योंकि बिजली आपूर्ति न होने से पानी की मोटरें नहीं चल पाईं। बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को गर्मी से काफी दिक्कत हुई, और दैनिक जीवन के कई कार्य बाधित रहे।

गांव के बनवारी लाल रेवाड़, विजेंद्र कुमार, भंवरलाल और अजय जैसे ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी की समस्या अत्यधिक थी। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली बहाल होने के बाद भी बीच-बीच में कटौती जारी है, जिससे पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है।

बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने जानकारी दी कि शनिवार शाम को आई आंधी के कारण पेड़-पौधों के गिरने से बिजली फाल्ट हुआ था। फाल्ट को ढूंढकर ठीक कर दिया गया है और अब बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

Related Articles