[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर के उदासर-राणासर बीकान में सड़क बदहाल:गड्ढों से हो रहे हादसे बन रहे चिंता का सबब, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर के उदासर-राणासर बीकान में सड़क बदहाल:गड्ढों से हो रहे हादसे बन रहे चिंता का सबब, आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर के उदासर-राणासर बीकान में सड़क बदहाल:गड्ढों से हो रहे हादसे बन रहे चिंता का सबब, आंदोलन की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर के उपखंड क्षेत्र में उदासर बीदावतान से सारसर, देराजसर होते हुए राणासर बीकान तक जाने वाली मुख्य सड़क की हालत खराब है। लगभग 15 किलोमीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है, जिससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है।

कई बाइक सवार गिरकर घायल

ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग पर कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। देराजसर ग्राम पंचायत की सरपंच ज्याना देवी स्वामी ने भी सरदारशहर पंचायत समिति की साधन सभा में इस मुद्दे को कई बार उठाया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

स्थानीय बोले-कई बार लिखित में दी शिकायत

आंदोलन की चेतावनी दी

विभाग की लगातार अनदेखी से ग्रामीणों ने अब पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का नवीनीकरण जल्द नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बजट उपलब्ध होते ही सड़क का नवीनीकरण प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।

Related Articles