छापर में छह न्याति ब्राह्मण महासंघ कार्यकारिणी की बैठक:प्रतिभा सम्मान पर हुई चर्चा, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
छापर में छह न्याति ब्राह्मण महासंघ कार्यकारिणी की बैठक:प्रतिभा सम्मान पर हुई चर्चा, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
छापर : छापर कस्बे में छह न्याति ब्राह्मण महासंघ की कार्यकारिणी बैठक ब्राह्मण हितकारिणी सभा में आयोजित की गई। महासंघ के अध्यक्ष श्याम लाल पारीक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कार्यकारिणी के विस्तार और आगामी प्रतिभा सम्मान समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2025-26 में 10वीं और 12वीं क्लास में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छह न्याति ब्राह्मण समाज के स्टूडे्ट्स को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले और विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रचना पारीक ने बताया कि सम्मान के लिए पात्र स्टूडेंट्स और प्रतिभाओं को निर्धारित फॉर्म भरकर जमा कराना अनिवार्य होगा। सभी सदस्यों ने इस निर्णय पर सहमति जताई। यह प्रतिभा सम्मान समारोह आगामी 10 मई को ब्राह्मण हितकारिणी सभा में आयोजित किया जाएगा।
बैठक के दौरान समाजसेवा के तहत सभी सदस्यों ने मिलकर ब्राह्मण हितकारिणी सभा परिसर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए। इसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को जल उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर मोहनलाल रतावा, ओमप्रकाश कठौतिया, सत्यनारायण सारस्वत, सुरेश पीपलवा, कमलकिशोर रतावा, कुलदीप पारीक, चिरंजीलाल पारीक, संदीप पुरोहित, राजेन्द्र पारीक, भगीरथ बोहरा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण पारीक और सुरेंद्र व्यास सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शंकर सारस्वत ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2138763


