[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्पंदन-2026 में देशभक्ति और लोकरंग की छटा, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्पंदन-2026 में देशभक्ति और लोकरंग की छटा, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

स्पंदन-2026 में देशभक्ति और लोकरंग की छटा, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरूजिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोइनका टाउन हॉल में स्मॉल वंडर चिल्ड्रन एकेडमी की ओर से वार्षिकोत्सव “स्पंदन-2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) ओम प्रकाश प्रजापत ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक लाने तक सीमित नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक कुमार अजय ने कहा कि भारत की युवा प्रतिभाएं देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और ऐसे मंच उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को “राष्ट्र प्रथम” के भाव के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में समाजसेवी धर्मवीर जाखड़ और मधुर स्पेशल शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य अंजू नेहरा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता जी.एन. गौरी ने संस्थान के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की।

संस्थान निदेशक सचिन शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जबकि प्रधानाध्यापिका अनीता शर्मा ने वार्षिक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा तिवाड़ी ने किया।

आयोजन की सफलता में कृष्णा शर्मा, एस.एल. नायक, आभा शर्मा, खुशबू शर्मा, ममता सैनी, मोनिका शर्मा, मीनू शर्मा, जाकिर खान, विनोद मेघवाल, प्रियंका स्वामी, पूजा प्रजापत, दिव्या सिंह, मनीषा, फातिमा कुरैशी और सोनू सैनी सहित कई सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा।

Related Articles