[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर घर परिंडा, हर घर परिंदा अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

हर घर परिंडा, हर घर परिंदा अभियान

हर घर परिंडा, हर घर परिंदा अभियान

बिसाऊ : भीषण गर्मी को देखते हुए “हर घर परिंडा, हर घर परिंदा” अभियान के तहत रविवार को लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, बिसाऊ के कार्यकर्ताओं ने परिंडों में पानी और अनाज भरकर पक्षियों के लिए सेवा कार्य किया।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस भीषण गर्मी में जहां आमजन को भी अधिक पानी की आवश्यकता होती है, वहीं बेज़ुबान पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी बन जाती है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी पक्षियों के जीवन को बचाया जा सकता है।

इस दौरान ट्रस्ट मंत्री गौरव चौहान और सदस्य आसिफ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर परिंडों में पानी भरने के साथ दाना भी डाला और लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

Related Articles