पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर सामाजिक सरोकारों के कार्य सम्पन्न
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर सामाजिक सरोकारों के कार्य सम्पन्न
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक अशोक गहलोत जी के जन्मदिवस के अवसर पर निवर्तमान चेयरमैन एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव पायल सैनी द्वारा विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्य किए गए। इस अवसर पर गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के साथ सादगीपूर्ण तरीके से केक काटकर खुशियाँ साझा की गईं तथा उन्हें फल एवं जूस वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने का यह प्रयास कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। साथ ही नंदीशाला में गौवंश को हरा चारा खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया गया एवं पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण का संदेश दिया गया।
पायल सैनी ने कहा कि आदरणीय गहलोत जी का जीवन सेवा, संवेदना और जनकल्याण की राजनीति का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में चलाई गई योजनाएँ- जैसे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुफ्त दवा एवं जांच योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ आज भी लाखों गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में राहत और संबल प्रदान कर रही हैं। यही कारण है कि वे जनमानस में “गरीबों के मसीहा” के रूप में स्थापित हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत जी के जन्मदिवस को समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से मनाना ही उनकी मंशा थी तथा उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। इस अवसर पर सरोज सैनी, चंदा शर्मा, जया शर्मा, गुंजन शर्मा, सुमित्रा कंवर, कनिशा राठौर, सुमन, रामेश्वर नायक, आबिद जबसारिया, प्रवीण शर्मा, मनीष कुमावत, यूनुस खान, जाफर खान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2137601

