[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में पहली बार NEET-UG परीक्षा का सफल आयोजन, अभ्यर्थियों में दिखा मिला-जुला माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में पहली बार NEET-UG परीक्षा का सफल आयोजन, अभ्यर्थियों में दिखा मिला-जुला माहौल

बिसाऊ में पहली बार NEET-UG परीक्षा का सफल आयोजन, अभ्यर्थियों में दिखा मिला-जुला माहौल

बिसाऊ : कस्बे में पहली बार NEET-UG 2026 परीक्षा का आयोजन पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। रविवार सुबह से ही पूरे क्षेत्र में परीक्षा को लेकर उत्साह और हलचल का माहौल देखने को मिला।

परीक्षा मजिस्ट्रेट तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और विद्यालय स्टाफ ने मिलकर अभ्यर्थियों की गहन जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करवाई। इस दौरान चिड़ावा का एक अभ्यर्थी निर्धारित समय से 7 मिनट देरी से पहुंचा, जिसके चलते उसे परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिल सका।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए एक केंद्राधीक्षक, एक अतिरिक्त केंद्राधीक्षक और 40 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। वहीं 4 दिव्यांग अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा में भाग लिया।

भीषण गर्मी को देखते हुए बाहर से आए अभ्यर्थियों और अभिभावकों के लिए सामाजिक कार्यकर्ता इस्माइल तंवर और पूर्व पालिका अध्यक्ष हारून खत्री द्वारा विद्यालय परिसर के बाहर टेंट, ठंडे पानी और पंखों की व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। इस दौरान निवर्तमान पार्षद संजय पौदार भी व्यवस्थाओं में सक्रिय नजर आए।

परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों और छात्रों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा समाप्त होने के बाद कहीं खुशी तो कहीं निराशा का माहौल नजर आया। कई छात्रों ने पेपर को संतुलित बताते हुए बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई, जबकि कुछ ने प्रश्नपत्र को कठिन बताया।

कुल मिलाकर बिसाऊ में आयोजित NEET परीक्षा के बाद उम्मीद और चिंता के बीच मिला-जुला माहौल देखने को मिला।

Related Articles