कम्प्यूटर शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता, अनिल चौधरी बने जिला अध्यक्ष
कम्प्यूटर शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता, अनिल चौधरी बने जिला अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय पर रविवार को कम्प्यूटर शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलेभर से आए शिक्षकों ने अपनी समस्याओं, अधिकारों एवं भविष्य की रणनीति पर गंभीर मंथन किया। बैठक में सर्वसम्मति से एक सशक्त एवं लोकतांत्रिक जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से अनिल चौधरी को टीम कम्प्यूटर शिक्षक, झुंझुनूं का जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ गठन
वक्ताओं ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत किया गया है। उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया गया था, जिसके सफल क्रियान्वयन के बाद 3 मई 2026 को जिला स्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संगठन को मजबूती देने के लिए अनुभवी एवं समर्पित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिला कार्यकारिणी, जिला अध्यक्ष: अनिल चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष: संदीप चौधरी, उपाध्यक्ष: महेंद्र गिल, संगठन मंत्री: सुनील चौधरी, कोषाध्यक्ष: रजनीश कालेर, महिला मंत्री: पिंकी चाहर, मीडिया प्रभारी: अनुराग चौधरी
आगामी प्राथमिकताएं
नवनियुक्त मीडिया प्रभारी अनुराग चौधरी ने कहा कि जिन ब्लॉकों में अभी कार्यकारिणी का गठन शेष है, वहां शीघ्र नियुक्तियां कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर शिक्षकों के कैडर, वेतन विसंगति एवं अन्य सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु एक ठोस रोडमैप तैयार कर सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि संगठन शिक्षकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने में सेतु का कार्य करेगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने “एक स्वर-एक लक्ष्य” के संकल्प के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए पदाधिकारी एवं कम्प्यूटर अनुदेशक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2137601

