राज्यस्तरीय जिला तलवारबाजी चैंपियनशिप नवांकुर स्कूल चुरू में सम्पन्न
राज्यस्तरीय जिला तलवारबाजी चैंपियनशिप नवांकुर स्कूल चुरू में सम्पन्न
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : जिला तलवारबाजी संघ की ओर से प्रथम जिला स्तरीय तलवारबाजी चैंपियनशिप चुरू शहर के नवांकुर शीशु अकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय ,अगुणा मोहल्ला में आज मौलाना आजाद स्पोर्ट्स अकेडमी के द्वारा आयोजित की गई। आयोजन सचिव डॉ कादिर हुसैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सब जुनियर अंडर 14, कैडेट अंडर 17, जुनियर अंडर 20 छात्र छात्राओं,सिनियर महिला एवं पुरुष तलवारबाजी प्रतियोगिता में फोईल, इपी एवं सेबर प्रत्येक में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिया राठौड़, सिद्धी राठौड़, मोहम्मद रिजवान गौरी मेडल विजेता रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर कादिर हुसैन ने कि मुख्य अतिथि मोहम्मद नियाज खान पुर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चुरू, विशिष्ट अतिथि मोहम्मद रमजान खान व अब्दुल हमीद सेवा निवृत्त शिक्षाविद् ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मेडल विजेता को राजस्थान तलवारबाजी प्रतियोगिता जो 7 मई से केकड़ी- अजमेर में आयोजित होगी में भेजा जाएगा।

इस चैंपियनशिप में कोच रविन्द्र सिंह राठौड़, मोहम्मद अली पठान, नेहा सोनी प्रधानाध्यापिका, मौलाना लुकमान सिंधी, चन्द्र कला भार्गव, बिंदीया प्रजापत, उर्मिला भार्गव रेखा देवी, वंदना देवी, माया देवी, सरिता कुमारी, चंदा कुमारी, रचना कुमारी, सुनीता कुमारी, चंद्रकला राजपूत, तालिब भाटी, अहमद खोखर, पंकज राजपूत संहित सैकड़ों खिलाड़ी एवं दर्शकों ने उपस्थित रहकर तलवारबाजी का आनंद लिया। मंच संचालन प्रधानाध्यापिका सुश्री नेहा सोनी ने किया। विद्यालय निदेशक मोहम्मद रमजान खान ने उपस्थित खिलाड़ी, अतिथियों एवं जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2137589

