शाहपुरा के तेजाजी मंदिर में यज्ञ को लेकर विवाद: एससी समाज के लोगों को यज्ञ में नहीं बैठने देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विवादित बयान के बाद माफी भी नहीं आई काम, बाबूलाल यादव के खिलाफ जाजोद थाने में मुकदमा दर्ज
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : जाजोद थाना क्षेत्र के शाहपुरा में तेजाजी मंदिर में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पहले विरोध के बाद माफी मांगने वाले बाबूलाल यादव के खिलाफ अब एससी समाज के लोगों ने मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
जाजोद थानाधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि तेजल शिक्षण संस्थान रीगस के डायरेक्टर बाबूलाल यादव ने मंदिर में होने वाले यज्ञ कार्यक्रम में एससी समाज के लोगों को नहीं बैठाने की घोषणा की थी। इतना ही नहीं, उन्होंने सभास्थल पर मौजूद लोगों से हाथ उठाकर इस निर्णय के समर्थन की भी अपील की थी।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद एससी समाज में भारी आक्रोश फैल गया। मामले को बढ़ता देख बाबूलाल यादव ने पहले माफी भी मांगी थी, लेकिन एससी समाज के लोगों ने इस माफीनामे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। समाज के लोगों का कहना है कि यह केवल औपचारिकता है और ऐसे बयान सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हैं।
इसके बाद एससी समाज के प्रतिनिधियों ने जाजोद पुलिस थाने में बाबूलाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। शिकायत में छुआछूत, जातिगत भेदभाव और धार्मिक आयोजन में शामिल नहीं होने देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। खंडेला सीओ मामले की जांच कर रहे है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2137324


