[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खाटूश्यामजी में किए दर्शन, विकास कार्यों का लिया जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खाटूश्यामजी में किए दर्शन, विकास कार्यों का लिया जायजा

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खाटूश्यामजी में किए दर्शन, विकास कार्यों का लिया जायजा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : दीया कुमारी रविवार को खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में सेवक परिवार के प्रताप सिंह चौहान एवं नरेंद्र सिंह चौहान ने उपमुख्यमंत्री का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत 52 बीघा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, कथा पांडाल सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि खाटूधाम में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर कार्यों की समीक्षा भी की गई है।

इस अवसर पर खंडेला विधायक सुभाष मील, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, जितेंद्र सिंह कारंगा, ममता मुडोतिया, राजेश चेजारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles