बीदासर में जन-जन की आवाज बनकर उभर रहा ‘जनमानस शेखावाटी’ न्यूज पेपर, सुबह की पहचान बन चुका अखबार
बीदासर में जन-जन तक पहुंच बना रहा ‘जनमानस शेखावाटी’ न्यूज पेपर, सुबह होते ही रहता है इंतजार
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तहसील बीदासर में ‘जनमानस शेखावाटी’ न्यूज पेपर इन दिनों तेजी से जन-जन तक अपनी मजबूत पहुंच बना रहा है। क्षेत्र के गांव-ढाणी से लेकर कस्बों तक यह अखबार लोगों की दिनचर्या का अहम हिस्सा बनता जा रहा है। सुबह की पहली किरण के साथ ही आमजन, व्यापारी वर्ग, युवा, किसान तथा राजकीय व निजी कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी इस अखबार का बेसब्री से इंतजार करते नजर आते हैं। आज के दौर में जहां सूचना के अनेक साधन उपलब्ध हैं, वहीं ‘जनमानस शेखावाटी’ ने अपनी अलग पहचान विश्वसनीय, सटीक और निष्पक्ष खबरों के दम पर बनाई है।

स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों को प्रमुखता से प्रकाशित कर यह अखबार क्षेत्र की सच्ची तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। यही कारण है कि अल्प समय में ही यह अखबार बीदासर सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बना हुआ है सुजानगढ़ व बीदासर के स्थानीय संवाददाता गजराज शर्मा द्वारा लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वे गांव-गांव, घर-घर, दुकानों,व्यापारिक प्रतिष्ठानों, स्कूल-कॉलेजों और राजकीय व निजी कार्यालयों में पहुंचकर ‘जनमानस शेखावाटी’ न्यूज पेपर की विशेषताओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उनके द्वारा आमजन को बताया जा रहा है कि यह केवल एक अखबार नहीं, बल्कि शेखावाटी क्षेत्र की आवाज है, जो हर वर्ग के लोगों की समस्याओं और मुद्दों को निष्पक्ष रूप से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गजराज शर्मा ने बताया कि उन्हें इस कार्य से जुड़े हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है,लेकिन उन्होंने इस अल्प समय में ही पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कार्य को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल विज्ञापन एकत्रित करना नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर आमजन तक पहुंचे और स्थानीय समस्याओं का समाधान भी हो। वे लगातार लोगों से जुड़कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उन्हें समाचार के माध्यम से प्रमुखता दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि ‘जनमानस शेखावाटी’ का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक मंच प्रदान करना है, जहां उनकी आवाज को महत्व मिले। यह अखबार किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाता है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, सामाजिक सरोकार और विकास से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष रूप से प्रकाशित करना इसकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि आज के समय में जहां कई बार खबरों की सत्यता पर सवाल खड़े होते हैं, वहीं ‘जनमानस शेखावाटी’ ने अपने निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के जरिए लोगों का विश्वास जीतने में सफलता हासिल की है। लोगों का मानना है कि यह अखबार बिना किसी पक्षपात के सच्चाई को सामने लाता है, जिससे आमजन को सही जानकारी मिलती है और वे जागरूक होते हैं। बीदासर के व्यापारिक वर्ग का भी कहना है कि इस अखबार के माध्यम से उन्हें अपने व्यवसाय से जुड़ी जानकारी और विज्ञापन का बेहतर मंच मिल रहा है। वहीं युवा वर्ग इसे रोजगार, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों की जानकारी का महत्वपूर्ण स्रोत मान रहा है।

राजकीय व निजी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी भी इसे अपने दैनिक कार्यों के बीच अपडेट रहने का सशक्त माध्यम मानते हैं। तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए आने वाले समय में ‘जनमानस शेखावाटी’ न्यूज पेपर के और अधिक विस्तार की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि यह अखबार भविष्य में भी इसी तरह निष्पक्ष, सटीक और जनहित की खबरों को प्राथमिकता देता रहेगा और शेखावाटी क्षेत्र की मजबूत आवाज बनकर अपनी भूमिका निभाता रहेगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘जनमानस शेखावाटी’ केवल एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि बीदासर और शेखावाटी क्षेत्र के लोगों की भावनाओं, समस्याओं और उम्मीदों का आईना बनकर उभर रहा है, जो हर दिन नई ऊर्जा के साथ जन-जन तक सच्चाई पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2137299


