गर्भवती महिला हेतु किया एसडीपी का दान
गर्भवती महिला हेतु किया एसडीपी का दान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां
चंवरा : भड़ौंदा निवासी महिला जब डिलीवरी के लिए खेतान हॉस्पिटल झुंझुनूं में भर्ती हुई तो डॉक्टर ने प्राथमिक जांच कर पाया कि महिला की प्लेटलेट कम होने के कारण डिलीवरी संभव नहीं होगी। डॉक्टर ने तुरंत ए पॉजिटिव एसडीपी की व्यवस्था के लिए बोल दिया। महिला के परिजन लाइव डोनर की तलाश में घूमते रहे फिर मरीज के परिजनों ने आवाम रक्त वॉरियर्स के सदस्य सीताराम बास बुडाना को अपनी व्यथा बताई। फिर सीताराम बास बुडाना ने तुरंत एक मैसेज बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जिसे देखकर आवाम रक्त वॉरियर्स के सदस्य जितेंद्र तंवर देपलवास ने तुरंत अपना रिप्लाई किया। जितेंद्र ने भरी दोपहर में बीडीके बल्ड बैंक में जाकर एसडीपी डोनेट की। एसडीपी की व्यवस्था होने के बाद महिला ने सकुशल बच्चे को जन्म दिया। अब जच्चा बच्चा दोनों सकुशल है। आवाम रक्त वॉरियर्स ग्रुप ने जितेंद्र तंवर का आभार व्यक्त किया। आवाम रक्त वॉरियर्स ग्रुप जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से समय समय पर लाइव डोनर के माध्यम से मदद करता रहता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2137299


