राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 मई; 200 सीटों पर मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशन
उदयपुरवाटी सरकारी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 15 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन, सरकारी कॉलेज उदयपुरवाटी में एडमिशन की दौड़ शुरू, मेरिट लिस्ट से होगा छात्रों का चयन
उदयपुरवाटी : कस्बे के झुंझुनू रोड़ स्थित जमात क्षेत्र में संचालित राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की राह खुल गई है। कला संकाय बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मई से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोकुल चंद सैनी ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी बिना किसी विलंब के 15 मई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी पात्र विद्यार्थी इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस सत्र में बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए कुल 200 सीटें निर्धारित की गई हैं। विद्यार्थियों के पास कला संकाय के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को चुनने का विकल्प होगा, जिनमें हिंदी साहित्य एवं अंग्रेजी साहित्य, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन अर्थशास्त्र आदि में विषय में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मेरिट से तय होगा भविष्य
कॉलेज प्रशासन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी और प्रवेश पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। प्राचार्य ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2137299


