[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे:पेड़ों की डालियां टूटीं, सिंघाना में एक घंटे बिजली गुल रही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे:पेड़ों की डालियां टूटीं, सिंघाना में एक घंटे बिजली गुल रही

खेतड़ी में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे:पेड़ों की डालियां टूटीं, सिंघाना में एक घंटे बिजली गुल रही

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने भीषण गर्मी व उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी। शाम के समय बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई और पूरे क्षेत्र का माहौल सुहावना हो गया। शनिवार रात करीब आठ बजे आसमान में अचानक काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगीं और कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर कुछ समय तक जारी रहा, जिससे लंबे समय से पड़ रही गर्मी का असर कम हो गया।

पांच मिनट तक गिरे ओले, सफेद हुई सड़कें

बारिश के दौरान करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से सड़कों और घरों के आसपास सफेद परत बिछ गई। कई लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम के इस बदले रूप को देखते नजर आए।

तापमान गिरा, लोगों ने ली राहत की सांस

ओले और बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों ने राहत महसूस की। बारिश के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते दिखाई दिए। मौसम बदलने से किसानों ने खुशी जताई, क्योंकि गर्मी से फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि कुछ किसानों ने सब्जी की फसलों को हल्का नुकसान होने की आशंका भी जताई है।

पेड़ों की डालियां टूटीं, बड़ा हादसा टला

तेज आंधी के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं। उपखंड कार्यालय के सामने नीम के पेड़ का हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। उस समय सड़क पर कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

एक घंटे बिजली गुल रही

तेज हवाओं के असर से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। लोगों को करीब एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाएं थमने के बाद बिजली आपूर्ति दोबारा सुचारू कर दी गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी क्षेत्र में इसी तरह मौसम बदलने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में लोगों को तेज हवाओं, बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles