जसरापुर में धूल भरी आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि:तापमान में हुई गिरावट दर्ज, गर्मी से मिली आमजन को राहत
जसरापुर में धूल भरी आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि:तापमान में हुई गिरावट दर्ज, गर्मी से मिली आमजन को राहत
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर सहित लोयल, मानोता जाटान, ढाणी बाढ़ान, तातीजा, देवता, चारावास और नंगली सलेदी सिंह जैसे आसपास के क्षेत्रों में शनिवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर की तेज गर्मी और उमस के बाद शाम को धूल भरी आंधी चली। इससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया और दृश्यता काफी कम हो गई।
आंधी के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी हुई और कई स्थानों पर आवागमन धीमा हो गया। तेज हवाओं से पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरीं और घरों-दुकानों में धूल भर गई। हालांकि, किसी बड़े हादसे की खबर नहीं मिली।
धूल भरी आंधी के बाद देर शाम तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में क्षेत्र के कई हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। खेतड़ी सहित आसपास के इलाकों में बड़े आकार के ओले गिरे, जिससे स्थानीय लोग हैरान रह गए। उनका कहना है कि इतने बड़े ओले कई वर्षों बाद देखे गए हैं।
इस अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, इससे फसलों को नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है, खासकर सब्जी और अन्य खड़ी फसलों पर असर पड़ने की संभावना है।
मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। कई लोग घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद लेते दिखे। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का पूरा आकलन देर रात तक नहीं हो पाया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2137179


