डाडा फतेहपुरा के बंधा क्षेत्र में मुख्य पाइपलाइन लीकेज:ग्रामीणों की प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग
डाडा फतेहपुरा के बंधा क्षेत्र में मुख्य पाइपलाइन लीकेज:ग्रामीणों की प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग
खेतड़ी : खेतड़ी तहसील के डाडा फतेहपुरा गांव के बंधा क्षेत्र में मुख्य पानी की पाइपलाइन में लीकेज सामने आया है। इस लीकेज के कारण पानी बहकर बर्बाद हो रहा है, जिससे गांव में जल संकट गहरा गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह पाइपलाइन गांव की दो पेयजल टंकियों को जल आपूर्ति करती है। बंधा क्षेत्र में लीकेज के कारण टंकियों तक पहुंचने से पहले ही सड़कों और आसपास के इलाकों में फैल रहा है। इसके चलते कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले से ही पानी की कमी का सामना कर रहे लोगों के लिए यह स्थिति और भी चिंताजनक है। पानी की बर्बादी और आपूर्ति बाधित होने से आमजन को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल लीकेज ठीक कराने और पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2137179


