[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में खड़े हरे पेड़ों पर चला जेसीबी, स्टे के बावजूद कटाई का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेत में खड़े हरे पेड़ों पर चला जेसीबी, स्टे के बावजूद कटाई का आरोप

खसरा नंबर 108 व 97 की भूमि पर अवैध कटाई, कोर्ट के स्टे आदेश की अवहेलना बताई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिले के गांव भारू में खेती योग्य भूमि पर खड़े हरे पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के अनुसार खसरा नंबर 108 (रकबा 5.144 हेक्टेयर) एवं खसरा नंबर 97 (रकबा 1.96 हेक्टेयर) की भूमि, जो राजस्व रिकॉर्ड में परमेश्वरी देवी के नाम दर्ज है, पर जेसीबी मशीन से पेड़ों को उखाड़कर काटा जा रहा है। यह भूमि पटवार हल्का भारू, भू-अभिलेख क्षेत्र भीमसर, तहसील मंडावा में स्थित है।

शिकायतकर्ता ओमप्रकाश गोयल ने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल 2026 से लगातार यह कटाई जारी है और 23, 24 व 25 अप्रैल को भी पेड़ों को काटकर ट्रॉलियों में भरकर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हो सकी।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित भूमि को लेकर न्यायालय से स्टे आदेश प्राप्त है, बावजूद इसके खुलेआम पेड़ों की कटाई कर आदेश की अवहेलना की जा रही है। शिकायतकर्ता ने मौके पर पहुंचकर कटाई रोकने का प्रयास किया, लेकिन संबंधित लोग नहीं माने।

शिकायतकर्ता के अनुसार वे और उनके भाई-बहन परमेश्वरी देवी के विधिक उत्तराधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह हरे पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है और कृषि भूमि भी प्रभावित हो रही है।

प्रशासन से मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर स्टे आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और अवैध कटाई पर तुरंत रोक लगाई जाए।

Related Articles