[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय उपजिला अस्पताल में लगातार दूसरे दिन भी रहे तीन दवा केंद्र बंद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

राजकीय उपजिला अस्पताल में लगातार दूसरे दिन भी रहे तीन दवा केंद्र बंद

दवा लेने के लिए मरीजो को 4 से 5 घंटे खड़ा रहना पड़ा लाइनों में, गर्मी में कई मरीज चक्कर खाकर गिरे, बुजुर्गों को भी हुई भारी परेशानी

सरदारशहर : राजकीय उपजिला अस्पताल में संविदा कर्मी फार्मासिस्ट हटाए जाने के कारण लगातार दूसरे दिन भी तीन दवा केंद्र बंद रहे। बाकी बचे 2 दवा केंद्रों पर दवा लेने के लिए मरीजों को 4 से 5 घंटे तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच घन्टो तक लाइन में खड़े रहने से कई मरीजों को चक्कर आ गए और जमीन पर गिर पड़े। वही 70 से 80 वर्ष के बुजुर्ग भी लाइनों में लगकर दवा लेने के लिए परेशान नजर आए। घन्टो लाइन में लगने के बाद थक हारकर काफी मरीज लाइनों में ही जमीन पर बैठ गए। राजकीय उप जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से 2000 मरीज उपचार के लिए आते हैं।

राजकीय उपजिला अस्पताल में दवा ले रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग शंकरलाल सोनी ने बताया कि बुजुर्गों के लिए अलग से दवा केंद्र बनाया गया था लेकिन वह भी बंद पड़ा है जिसके चलते बुजुर्गों को भी घन्टो लाइन में लगकर दवा लेनी पड़ रही है, अस्पताल प्रशासन की ओर से बुजुर्गों के लिए अलग से कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। दवा लेने आए समुद्र नायक ने बताया कि 4 से 5 घंटे लाइन में लगने के बाद दवा मिल रही है, उन्होंने कहा कि गर्मी इतनी है कि कई मरीजों को लाइन में खड़े रहने से चक्कर आ रहे हैं और जमीन पर गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर पांच दवा केंद्र बने हुए हैं जिनमें से तीन बंद पड़े हैं जिसके चलते यह समस्या हो रही है। वही आपको बता दे की राज्य सरकार की ओर से संविदा पर लगाए गए फार्मासिस्टों को हटा दिया गया है। और नए फार्मासिस्टों को लेकर अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते राजकीय उप जिला अस्पताल में कार्यरत तीन संविदा कर्मी फार्मासिस्टों की छुट्टी हो चुकी है और इसी कारण तीन दवा केंद्र बंद पड़े हैं।

वहीं राजकीय उप जिला अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ का लगातार यही कहना है कि उनकी ओर से सीएमएचओ को लिखित में दे दिया गया है जल्द फार्मासिस्टों की नियुक्ति होने पर समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन पिछले दो दिनों से मरीजो को दवा लेने के लिए घन्टो लाइन में लगकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और महिला मरीजो को हो रही है। घंटों लाइन में लगकर थक जाने के बाद मरीज जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करने पर मजबूर हो रहे हैं। वहीं अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या लगातार मरीज ऐसे ही परेशान होते रहेंगे या फिर राज्य सरकार की ओर से फार्मासिस्टों को लेकर कोई नया आदेश जारी किया जाएगा।

Related Articles