डाडा फतेहपुरा में लीकेज से वार्ड-5 में सप्लाई रूकी:मुख्य पाइपलाइन फटने से सड़क पर बहा पानी, लोग बोले- घरों तक नहीं पहुंचा
डाडा फतेहपुरा में लीकेज से वार्ड-5 में सप्लाई रूकी:मुख्य पाइपलाइन फटने से सड़क पर बहा पानी, लोग बोले- घरों तक नहीं पहुंचा
खेतड़ी : खेतड़ी तहसील के डाडा फतेहपुरा ग्राम के वार्ड नंबर 5 में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। एसआर टंकी से पानी की सप्लाई के दौरान मुख्य पाइपलाइन में लीकेज के कारण बड़ी मात्रा में पानी सड़कों पर बह गया।
ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों बाद पानी की आपूर्ति शुरू हुई थी, जिससे उन्हें पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद थी। हालांकि पाइपलाइन में लीकेज के कारण सप्लाई को बीच में ही रोकना पड़ा। वार्ड के अधिकांश घरों में पानी नहीं पहुंच सका और निवासियों को एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ा।
ग्रामीणों ने कहा कि यह समस्या नई नहीं है बल्कि लंबे समय से पाइपलाइन की मरम्मत नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति बार-बार उत्पन्न हो रही है। ग्रामीणों मोहित सिंह ने बताया कई दिनों बाद पानी आया था, लेकिन पाइप फटने से पूरा पानी सड़क पर बह गया, हमारे घर तक एक बूंद भी नहीं पहुंची।
सीता देवी ने कहा हर बार यही समस्या होती है, पाइपलाइन ठीक नहीं की जाती, जिससे हमें पानी के लिए भटकना पड़ता है। मोहन ने कहा कि अगर समय पर मरम्मत हो जाए तो पानी की बर्बादी रोकी जा सकती है
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल पाइपलाइन की मरम्मत करने और नियमित व सुचारू जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2135687


