नीमकाथाना में अतिक्रमण पर नगरपालिका की कार्रवाई, गाड़ियां जब्त:अवैध कब्जे हटाए, व्यापारियों को सफाई के निर्देश; कचरा फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
नीमकाथाना में अतिक्रमण पर नगरपालिका की कार्रवाई, गाड़ियां जब्त:अवैध कब्जे हटाए, व्यापारियों को सफाई के निर्देश; कचरा फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगरपालिका प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस अभियान का नेतृत्व पालिका ईओ रणजीत सिंह ने किया, जिसमें कोतवाली पुलिस का भी सहयोग रहा। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को जब्त किया गया और अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने स्वयं ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के साथ-साथ व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शहर की व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुविधा के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा, कर्मचारियों को कचरा फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया या गंदगी फैलाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुचारु और व्यवस्थित बनाना है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2135667


