[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में तूफान से होर्डिंग गिरा, 11 केवी लाइन टूटी:बड़ा हादसा टला, PWD ने कहा- बिना अनुमति के लगाए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद में तूफान से होर्डिंग गिरा, 11 केवी लाइन टूटी:बड़ा हादसा टला, PWD ने कहा- बिना अनुमति के लगाए

धोद में तूफान से होर्डिंग गिरा, 11 केवी लाइन टूटी:बड़ा हादसा टला, PWD ने कहा- बिना अनुमति के लगाए

धोद : धोद इलाके में तेज तूफान के कारण नागवा चौराहे के पास SH-37 सड़क किनारे लगा बड़ा होर्डिंग सड़क पर गिर गया। इस घटना में 11 केवी की बिजली लाइन टूट गई, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते पर 10 से अधिक बड़े होर्डिंग लगे हैं, जो तेज हवाओं में खतरा पैदा कर सकते हैं।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता (AEN) अनिल जांगिड़ ने जानकारी दी कि SH-37 पर लगे इन होर्डिंग्स के लिए विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है और न ही विभाग द्वारा ऐसी कोई अनुमति जारी की गई है।

Related Articles