नोरंगपुरा की अनिता बनीं डॉक्टरेट धारक:वनस्पति विज्ञान में पूरी की पीएचडी, चार वर्षों का शोध हुआ सफल
नोरंगपुरा की अनिता बनीं डॉक्टरेट धारक:वनस्पति विज्ञान में पूरी की पीएचडी, चार वर्षों का शोध हुआ सफल
पचेरीकलां : पचेरीकलां स्टैंड पर शनिवार अल सुबह डस्ट से भरा एक ट्रोला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना जोरदार था कि ट्रोला दो हिस्सों में बंट गया और उसमें भरी डस्ट आसपास की दुकानों तक जा पहुंची। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक बिजेंद्र को मामूली चोटें आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रोला सिंघाना की ओर से डस्ट भरकर हरियाणा जा रहा था। पचेरीकलां स्टैंड के पास मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद ट्रोला सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर भारी मात्रा में डस्ट फैल गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।
दुकानों में घुसी डस्ट, लोग पहुंचे मौके पर
पुलिस पहुंची मौके पर, जेसीबी से हटाया मलबा
घटना की सूचना मिलते ही पचेरीकलां पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। घायल चालक बिजेंद्र को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलाकर सड़क पर फैली डस्ट हटाई गई और क्षतिग्रस्त ट्रोले को सड़क किनारे कराया गया, ताकि यातायात सुचारु रूप से शुरू हो सके।
घुमावदार मोड़ पर बिगड़ा संतुलन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे की वजह घुमावदार मोड़ पर ट्रोले का अनियंत्रित होना सामने आया है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच जारी है।
प्रशासन ने दी अपील, भारी वाहन नियंत्रित गति से चलाएं
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और बस स्टैंड के आसपास भारी वाहनों को नियंत्रित गति से चलाएं, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर सख्त निगरानी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2135637


