ज्वेलर्स शोरूम में मैनेजर ने किया लाखों का गबन:ऑडिट में खुला घोटाला, ग्राहकों से भी निजी खाते में राशि डलवाई
ज्वेलर्स शोरूम में मैनेजर ने किया लाखों का गबन:ऑडिट में खुला घोटाला, ग्राहकों से भी निजी खाते में राशि डलवाई
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के महालक्ष्मी ज्वेलर्स शोरूम में एक बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शोरूम के मैनेजर नागौर निवासी सुभाष शर्मा पर करीब 6.25 लाख रुपए के सोने और 1.79 लाख रुपए नकद के गबन का आरोप है। गढ़ला कलां निवासी महासिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
स्टॉक के मिलान के दौरान मिली अनियमितता
शिकायत के अनुसार शोरूम की गुढ़ागौड़जी शाखा के नियमित ऑडिट के दौरान स्टॉक का मिलान किया गया। इसमें भारी कमी पाई गई, जिसमें लगभग 40 ग्राम सोना गायब मिला। इस सोने की अनुमानित कीमत 6.25 लाख रुपए बताई जा रही है। गायब हुए सामान में सोने की चेन, अंगूठियां और इयररिंग्स शामिल हैं। आंतरिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मैनेजर ने चोरी किए गए सोने को विभिन्न गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रखकर रकम प्राप्त की। पूछताछ के दौरान उसने इस पूरे मामले को स्वीकार कर लिया।
ग्राहकों से अपने खाते में ट्रांसफर करवाए पैसे
धोखाधड़ी का यह मामला यहीं तक सीमित नहीं था। आरोपी ने कई ग्राहकों से खरीदी गई ज्वेलरी के भुगतान को शोरूम के खाते में जमा कराने के बजाय अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिया। इस तरह उसने ग्राहकों से कुल 1,54,300 रुपए का गबन किया। इसके साथ ही आरोपी मैनेजर ने शोरूम के कैश काउंटर से भी 25,000 रुपए निकाल लिए।
मामला सामने आने के बाद शोरूम संचालक ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही चोरी किए गए सोने और नकदी की बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2135638


