[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तपती गर्मी में पक्षियों के लिए संवेदनशील पहल:जसरापुर में 11 परिंडे लगाए, रोज पानी भरने का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तपती गर्मी में पक्षियों के लिए संवेदनशील पहल:जसरापुर में 11 परिंडे लगाए, रोज पानी भरने का लिया संकल्प

तपती गर्मी में पक्षियों के लिए संवेदनशील पहल:जसरापुर में 11 परिंडे लगाए, रोज पानी भरने का लिया संकल्प

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर के ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की पहल की है। शिवकुमार सुरोलिया के नेतृत्व में गांव के विभिन्न स्थानों पर कुल 11 परिंडे लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य गर्मी के मौसम में पक्षियों को आसानी से पानी उपलब्ध कराना है।

यहां लगाए गए परिंडे

ग्रामीणों ने मिलकर गांव के प्रमुख स्थानों का चयन किया। गणेश मंदिर के पास पीपल के पेड़ पर तीन परिंडे लगाए गए। पुराने रामलीला मैदान के पास पीपल के पेड़ पर भी तीन परिंडे स्थापित किए गए। इसके अलावा, क्यारा क्षेत्र में बरगद के पेड़ पर तीन और मूसानी मंदिर के पास बरगद के पेड़ पर दो परिंडे लगाए गए हैं।

ग्रामीणों का मानना है कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देती है।

ये ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर रमन शर्मा (बबाई), शंकर लाल पालीवाल, रमाकांत पुजारी, छगनलाल शर्मा, डॉ. गिरधारी लाल पांडे, रामचंद्र गुर्जर (पंच), प्रहलाद जांगिड़ और जितेंद्र कुमावत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को सफल बनाने और भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles