बदमाशों से बचने के लिए व्यापारी ने दौड़ाई पिकअप:पैदल चल रही मां और गर्भवती बेटी चपेट में आईं, एक की मौके पर ही मौत
बदमाशों से बचने के लिए व्यापारी ने दौड़ाई पिकअप:पैदल चल रही मां और गर्भवती बेटी चपेट में आईं, एक की मौके पर ही मौत
चिड़ावा : बर्तन व्यापारी पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। व्यापारी अपनी पिकअप लेकर भागा तो बदमाशों ने भी उसका बोलेरो से पीछा किया।इस दौरान सड़क किनारे पैदल चल रहीं मां और गर्भवती बेटी गाड़ी की चपेट में आ गईं। मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटी को गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर किया गया है। घटना झुंझुनूं जिले के चिड़ावा के सूरजगढ़ मोड़ पर 1 मई की रात हुई।
व्यापारी की गाड़ी दीवार से टकराई
हमलावर लोहे के सरियों और रॉड से लैस थे। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे गाड़ी असंतुलित हो गई और दीवार से जा टकराई। इसी दौरान दोनों गाड़ियों में से किसी एक ने मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर किस गाड़ी ने मारी, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
डॉक्टर को दिखाकर लौट रही थीं
चिड़ावा के पुहानिया के रहने वाले सुरेश शुक्रवार को पत्नी संतोष के साथ गर्भवती बेटी मोनिका का इलाज कराने चिड़ावा आए थे। वे सूरजगढ़ रोड पर एक डॉक्टर को दिखाने के बाद रात को वापस गांव जाने के लिए पैदल ही सूरजगढ़ मोड़ की तरफ आ रहे थे। 100 मीटर आगे जाने के बाद एक गाड़ी ने मां-बेटी को चपेट में ले लिया।
इस घटना में संतोष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सुरेश साइड में होने के कारण बच गए। बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2135637


