गोड़वाड़ गैस एजेंसी की लापरवाही से जनता परेशान, घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर
गोड़वाड़ गैस एजेंसी की लापरवाही से जनता परेशान, घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर
बाली/पाली : गर्मी के इस भीषण दौर में बाली की आम जनता को गैस सिलेंडर के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोड़वाड़ गैस एजेंसी की कथित लापरवाही के चलते लोगों को सुबह से ही लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, फिर भी कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मजदूरी करने वाले श्रमिक सुबह 6 बजे से लाइन में लग जाते हैं, लेकिन पूरा दिन खराब होने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाता। एक सिलेंडर के लिए लोगों की पूरी दिन की मजदूरी तक चली जाती है, जिससे गरीब और मेहनतकश वर्ग पर सीधा असर पड़ रहा है।
महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित
लाइन में खड़ी महिलाओं ने बताया कि उन्हें दूर-दराज के इलाकों से 2-3 किलोमीटर पैदल चलकर आना पड़ता है। इसके बावजूद गैस की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होती। तेज धूप और गर्मी में घंटों इंतजार करना उनके लिए बेहद कष्टदायक साबित हो रहा है।

होम डिलीवरी सेवा भी ठप
उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बाद भी समय पर होम डिलीवरी नहीं हो रही है। मजबूरी में लोगों को खुद एजेंसी या वितरण स्थल तक पहुंचना पड़ रहा है।
जनता में भारी रोष, लाइसेंस रद्द करने की मांग
इस समस्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लाइसेंस रद्द करने तक की बात कही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
“सुबह से खड़े हैं, फिर भी नंबर नहीं आया” “मजदूरी छोड़कर आते हैं, फिर भी खाली लौटते हैं” “बुकिंग के बाद भी गैस घर नहीं पहुंचती”
बाली में गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। प्रशासन से मांग है कि इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान किया जाए ताकि आमजन को राहत।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134822


