डाबला रोड पर सरकारी स्कूल खेल मैदान में गंदे पानी की निकासी के लिए डिग्गी बनाने पर विरोध
डाबला रोड पर सरकारी स्कूल खेल मैदान में गंदे पानी की निकासी के लिए डिग्गी बनाने पर विरोध
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर में डाबला रोड पर गंदा पानी भरा रहता है रास्ते पर आवागमन काफी प्रभावित होता है। इसका कोई भी स्थाई समाधान नहीं हुआ है। आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन द्वारा पानी की निकासी को लेकर सरकारी स्कूल के खेल मैदान में डिग्गी बनाने को लेकर आसपास की महिलाओं ओर वार्ड वासियों द्वारा विरोध किया गया । तो बीजेपी जन प्रतिनिधि स्कूल मैदान में डिग्गी बनाने के पक्ष में आ गए और धक्का – मुक्की पर उतारू हो गए। लेकिन पुलिस वहां मौके पर जरूर आई लेकिन मूकदर्शक बनी रही।

मौके पर महिलाओं ने बताया की पिछले 10-15 वर्षो से गंदा पानी भरता है । पानी निकासी के लिए कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ है। पानी मोहल्ले की सरकारी स्कूल की जमीन पर डिग्गी बनाकर पानी निकालने की गुपचुप योजना बनाकर.. जीसका कोई डीपीआर नहीं है । बताया कि राजनीति द्वारा मौखिक आदेश है क्योंकि बजट के अभाव में डिग्गी को दूर ले जाने पर बजट अधिक लगता है तो.. सरकारी स्कूल में डिग्गी बनाई जाने लगी.. पड़ोस के लोग एव महिलाओं ने विरोध किया तो भाजपा नेता धक्का मुक्की पर उतर गए। इस सारे प्रकरण में स्कूल में डिग्गी बनाना भविष्य में बच्चों के लिए बड़ी समस्या बन सकता है।
कोई दुर्घटना घट सकती है।क्या नगर परिषद ने स्कूल प्रशासन से इसकी अनुमति ली है। पुलिस मौके पर जरूर आई लेकिन डिग्गी
सरकारी स्कूल में बन रही है, वह भी गंदे पानी की बन रही है.. इस पर कुछ नहीं बोली.. क्या चूरु का शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस बात की जिम्मेदारी लेते हैं कि शहर के गंदे पानी की डिग्गी सरकारी विद्यालय में बनाई जाए… अगर चूरू में यह सब हो रहा है तो जिला प्रशासन क्या कर रहा… है.. जिला शिक्षा अधिकारी और डीडी क्या कर रहे हैं..? स्कूल प्रबंधन ने क्या इस की सूचना शिक्षा विभाग को दी है। जिला प्रशासन को संज्ञान में लेकर समस्या का समाधान करना चाहिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134820


