[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में एससी समाज ने बालिकाओं के लिए लाइब्रेरी निर्माण का किया शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में एससी समाज ने बालिकाओं के लिए लाइब्रेरी निर्माण का किया शिलान्यास

सूरजगढ़ में एससी समाज ने बालिकाओं के लिए लाइब्रेरी निर्माण का किया शिलान्यास

सूरजगढ़ : डॉ. भीमराव अंबेडकर समिति सूरजगढ़ द्वारा बालिकाओं के लिए निशुल्क लाइब्रेरी निर्माण का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तथागत गौतम बुद्ध एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।

लाइब्रेरी का शिलान्यास समिति अध्यक्ष रतनलाल चेतीवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। नींव आधारशिला कार्यक्रम शिक्षाविद एवं बुद्धिस्ट मोतीलाल डिग्रवाल द्वारा बुद्ध परंपरा के अनुसार करवाया गया।

समिति सचिव राधेश्याम चिरानिया एवं संयुक्त सचिव ओमप्रकाश सेवदा ने बताया कि यह लाइब्रेरी अनुसूचित समाज की बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के “पे बैक टू सोसाइटी” सिद्धांत को आधार बनाते हुए समाज के सहयोग से यह पहल की गई है। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने शिक्षा के प्रसार और बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए इस पहल को सराहनीय बताया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह लाइब्रेरी बालिकाओं के जीवन को शिक्षित, संस्कारी और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम में गुलझारी लाल चावला, फूलचंद सुनिया, छोटेलाल गजराज, एमपी बाकोलिया, श्यामलाल सैनी, अनिता सैनी, सज्जन कटारिया, ईश्वर मैरोडिया, भंवरलाल बडसीवाल, रामेश्वर लाल बाकोलिया, होशियार सिंह नायक, बाबूलाल बडगूजर, फूलचंद फुलवरिया, महेंद्र वाल्मीकि, रवि चिरानिया, हुक्मीचंद कनवारिया, रमेश फौजी, अशोक कटारिया, सुरेंद्र बाकोलिया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles