आसण योगियान में गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया
चिड़ावा : किठाना के आसण योगियान में गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समारोह के मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह भांबू का साफा व माला पहनाकर तथा मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया। उनका स्वागत डॉ. महावीर प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि हिरेंद्र धनखड़ ने की, जिनका स्वागत विश्वंभर दयाल योगी ने किया।
गुरु गोरखनाथ के जीवन पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम का संचालन धर्मपाल योगी ने किया। उन्होंने गुरु गोरखनाथ के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि राजेन्द्र सिंह भांबू ने भी गुरु गोरखनाथ की योगविद्या और उनके आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
सैकड़ों श्रद्धालु रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रताप सिंह धनखड़, ब्रजलाल योगी, रामनिवास, ताराचंद योगी, शैलेश कुमार योगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134772


