जनगणना 2027: झुंझुनूं में 80 प्रगणकों को प्रशिक्षण, 12 मई तक चलेगा शिविर
जनगणना 2027: झुंझुनूं में 80 प्रगणकों को प्रशिक्षण, 12 मई तक चलेगा शिविर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण’ को लेकर नगर परिषद झुंझुनूं द्वारा डाइट परिसर में प्रगणकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दो बैच में कुल 80 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसके लिए सटीक आंकड़ों का संकलन अत्यंत आवश्यक है। ये आंकड़े देश की विकास योजनाओं के लिए आधार बनते हैं।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
चार्ज जनगणना अधिकारी देवीलाल बौचलया ने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनगणना अधिनियम के तहत दोषी पाए जाने पर सजा का प्रावधान है। वहीं अतिरिक्त चार्ज अधिकारी नेहा चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले प्रगणकों व सुपरवाइजरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
12 मई तक चलेगा प्रशिक्षण
जिला परियोजना अधिकारी अरुण जाखड़ ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 1 मई से 12 मई 2026 तक चलेगा। फील्ड ट्रेनर उम्मेद सिंह महला, शशिकांत, प्रमेन्द्र कुल्हार और गजेन्द्र सिंह द्वारा प्रगणकों को मकान सूचीकरण की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134772


