[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में औद्योगिक भूखण्ड आवंटन का सुनहरा अवसर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में औद्योगिक भूखण्ड आवंटन का सुनहरा अवसर

औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में औद्योगिक भूखण्ड आवंटन का सुनहरा अवसर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : रीको औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के अन्तर्गत अब तक 118 भूखण्डों का आवंटन / ऑफर लेटर जारी किया जा चुका है। रीको द्वारा औद्योगिक भूखण्डों से वंचित उद्यमियों हेतु भूखण्ड आवंटन का दसवां चरण प्रारंभ किया गया है। इस चरण में 14 औद्योगिक भूखण्डों का आवंटन “राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024” के तहत एमओयू धारको को प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के तहत किया जायेगा।

इकाई प्रभारी रीको, झुंझुनूं अजीत कुमार द्विवेदी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र मलसीसर में प्रत्यक्ष आवंटन प्रक्रिया के तहत 14 औद्योगिक भूखण्डों के लिए दसवें चरण में आवेदन प्रक्रिया दिनांक 01 मई से आरंभ हो गई है। यह आवंटन प्रक्रिया दिनांक 14 मई तक जारी रहेगी। एमओयू धारक एसएसओ आईडी के माध्यम से आवेदन कर सकते है। एक भूखण्ड पर एक ही आवेदक होने पर सीधा आवंटन तथा एक से अधिक आवेदक होने पर आवंटन हेतु ई-लॉटरी का आयोजन दिनांक 19 मई को किया जायेगा। आवंटित भूखण्ड पर एमओयू धारक को White Category के अन्तर्गत आने वाला उद्योग स्थापित करना होगा। भूखण्डों के संबंध में अधिक जानकारी रीको की वेबसाईट riico.co.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles