ग्राम रथ अभियान: शनिवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुँचेगा प्रचार रथ
ग्राम रथ अभियान: शनिवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुँचेगा प्रचार रथ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले में आमजन को जागरूक करने के लिए संचालित ‘ग्राम रथ अभियान’ के तहत प्रचार-प्रसार का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार, 2 मई को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के दर्जनों गाँवों में प्रचार रथ पहुँचेगा, जहाँ ग्रामीणों को अभियान के उद्देश्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के दोरासर, कुलोद कलां व उदावास में, सूरजगढ़ क्षेत्र के कुलोठ खुर्द, भूडनपुरा, कासनी, पिलोद व भावठड़ी में, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के हैतमसर, नुंआ, भोजासर व बहादुरवास में, उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के मैनपुरा, गढ़ला कला, ककराना व दीपपुरा में, खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के बाडलवास, मेहाड़ा जाटूवास, त्योंदा व गोविन्ददासपुरा में, पिलानी क्षेत्र के अरड़ावता, उधमपुरा व स्वामी सेही सहित नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बुगाला, सौंथली व कारी गाँवों में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से सघन प्रचार किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2134772


