सुल्ताना से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:खाते में मिले 1.47 लाख रुपये, ऑनलाइन फ्रॉड के 16 मामले है दर्ज
सुल्ताना से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:खाते में मिले 1.47 लाख रुपये, ऑनलाइन फ्रॉड के 16 मामले है दर्ज
सुल्ताना : साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘म्यूल हंटर’ के तहत सुल्ताना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी की रकम को ट्रांजैक्ट करने में किया जा रहा था।
खाते में आए 1.47 लाख रुपये, 16 शिकायतें दर्ज
थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुल्ताना निवासी मो. सोयल पुत्र मो. इकबाल के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि उसके बैंक खाते में साइबर फ्रॉड के जरिए करीब 1 लाख 47 हजार रुपये जमा किए गए थे। साइबर क्राइम पोर्टल पर इस खाते को लेकर कुल 16 शिकायतें दर्ज थीं।
बैंक रिकॉर्ड और जांच में खुला मामला
पुलिस की प्रारंभिक जांच और बैंक रिकॉर्ड की पड़ताल में यह साफ हुआ कि आरोपी के खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम को इधर-उधर करने के लिए किया गया था। यह खाता ‘म्यूल अकाउंट’ के तौर पर उपयोग में लाया जा रहा था, जिसका इस्तेमाल धोखाधड़ी की रकम को छिपाने और आगे ट्रांसफर करने में होता है।
नेटवर्क की तलाश में पुलिस की पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस साइबर फ्रॉड नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और पैसे का पूरा लेन-देन किस स्तर तक पहुंचा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134382


