अब बेरोजगारी भत्ता पाने की न्यूनतम उम्र 21 साल:पुराना पोर्टल बंद, मई में नया पोर्टल होगा शुरू, नए आवेदकों पर नया नियम लागू
अब बेरोजगारी भत्ता पाने की न्यूनतम उम्र 21 साल:पुराना पोर्टल बंद, मई में नया पोर्टल होगा शुरू, नए आवेदकों पर नया नियम लागू
झुंझुनूं : राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री युवा संबल योजना में बदलाव करते हुए बेरोजगारी भत्ते के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल तय कर दी है। पहले 18 साल के बाद स्नातक युवा आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब केवल 21 साल पूरे कर चुके युवा ही पात्र होंगे। यह नियम नए आवेदकों पर लागू होगा। झुंझुनूं जिले में करीब 7,250 युवा वर्तमान में इस योजना का लाभ ले रहे हैं और मई में नया पोर्टल शुरू किया जाएगा।
अब 21 साल पूरे होने पर ही मिलेगा भत्ता
सरकार के अनुसार 21 साल से कम उम्र के युवाओं को ‘वास्तविक बेरोजगार’ की श्रेणी में नहीं माना जाएगा। पहले 18 साल की उम्र के बाद स्नातक युवा आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब केवल 21 साल पूरे कर चुके युवा ही पोर्टल पर आवेदन कर पाएंगे।
पुराना पोर्टल बंद, नया सिस्टम आएगा
योजना के लिए चल रहा पुराना सिस्टम EEMS 1.0 बंद कर दिया गया है। मई महीने में नया पोर्टल 2.0 लॉन्च किया जाएगा, जिससे नए आवेदन लिए जाएंगे।
झुंझुनूं में 7,250 युवा ले रहे भत्ता
झुंझुनूं जिले में वर्तमान में लगभग 7,250 अभ्यर्थी इस योजना के तहत भत्ता ले रहे हैं। आयु सीमा बढ़ने से 21 साल से कम उम्र के नए अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे, जिससे 21 से 35 साल के युवाओं के लिए अवसर बढ़ेंगे।
भत्ते की राशि तय
योजना के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 4,000 रुपए प्रति माह भत्ता मिलता है। महिला, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को 4,500 रुपए प्रति माह दिए जाते हैं।
4 घंटे इंटर्नशिप जरूरी
भत्ता पाने के लिए युवाओं को सरकारी विभागों में रोजाना 4 घंटे की इंटर्नशिप करनी होती है। एसएसओ आईडी के जरिए अटेंडेंस मार्क होने पर ही राशि खाते में आती है।
पुराने लाभार्थियों पर असर नहीं
जिला रोजगार अधिकारी दयानंद यादव ने बताया कि नया नियम केवल नए आवेदकों पर लागू होगा। 18 से 21 साल के जो युवा पहले से भत्ता ले रहे हैं, उनकी राशि बंद नहीं की जाएगी और उन्हें पूरे 2 साल तक लाभ मिलता रहेगा।
भुगतान की स्थिति
झुंझुनूं जिले में नवंबर 2025 तक का भुगतान सभी वर्गों को कर दिया गया है। एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को दिसंबर 2025 तक की राशि जारी की जा चुकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134381


