[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में मनाया मजदूर दिवस:मजदूरों के अधिकारों और सुविधाओं की बहाली का लिया संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में मनाया मजदूर दिवस:मजदूरों के अधिकारों और सुविधाओं की बहाली का लिया संकल्प

खेतड़ीनगर में मनाया मजदूर दिवस:मजदूरों के अधिकारों और सुविधाओं की बहाली का लिया संकल्प

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केटीएसएस कार्यालय में शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएन गर्वा और यूनियन उपाध्यक्ष नथुराम ने की, जिन्होंने संयुक्त रूप से झंडारोहण कर इसका शुभारंभ किया।

केटीएसएस के महामंत्री बिड़दूराम सैनी ने मजदूर दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1 मई 1886 को अमेरिका में मजदूरों के शोषण के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन हुआ था। यह आंदोलन काम के घंटों को 15 से घटाकर 8 घंटे निर्धारित करने की मांग को लेकर था।

इस आंदोलन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी मजदूरों पर गोली चला दी थी, जिसमें चार मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य को जेल में डाल दिया गया। इसके बाद, 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की दूसरी बैठक में 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इस घटना ने भारत सहित दुनिया के कई देशों में काम के लिए 8 घंटे निर्धारित करने की शुरुआत की और मजदूरों के हितों के लिए कई नियम बनाए गए। हालांकि, सैनी ने चिंता व्यक्त की कि वर्तमान में भारत सरकार ने चार श्रम संहिताओं के तहत मजदूरों के अधिकारों और सुविधाओं में कटौती की है।

उन्होंने कहा कि इस मई दिवस का संकल्प है कि मजदूरों के अधिकारों और सुविधाओं में की गई कटौती को वापस प्राप्त किया जाए और उनके पक्ष में नए कानून बनाए जाएं। सैनी ने यह भी बताया कि केसीसी प्रोजेक्ट के ठेका कामगारों के वेतन, सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ, तो ठेका कर्मियों के हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस अवसर पर विनय त्यागी, बाबूलाल सैनी, उम्मेदसिंह मीणा, ओमप्रकाश लांबा और ख्यालीराम रावत ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में श्यामसिंह चौहान, रामसिंह शेखावत, खुशीराम यादव, राधाकृष्ण, अमरसिंह, कुरड़ाराम, मोतीलाल, रमेश कुमार, ओमप्रकाश, राजपाल सैनी, भजनलाल सैनी, प्रदीप कुमार, हरीसिंह, घीसाराम सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles