खेतड़ी नगर कर्मचारियों की हुई डिजिटल टीबी स्कैनिंग:निक्षय आईडी के जरिए मरीजों का होगा इलाज, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का हुआ इस्तेमाल
खेतड़ी नगर कर्मचारियों की हुई डिजिटल टीबी स्कैनिंग:निक्षय आईडी के जरिए मरीजों का होगा इलाज, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का हुआ इस्तेमाल
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत केसीसी प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शुक्रवार को प्रशासनिक भवन में आयोजित इस शिविर में स्थायी और ठेका कर्मचारियों की पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन से स्क्रीनिंग की गई। इस पहल का उद्देश्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान करना और 100 दिवसीय विशेष अभियान को सफल बनाना है।
शिविर का आयोजन केसीसी प्रोजेक्ट के प्रशासनिक भवन में किया गया, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। जांच के दौरान आधुनिक पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन का उपयोग किया गया, जिससे संभावित टीबी मरीजों की प्रारंभिक पहचान संभव हो सकी। इसके साथ ही शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन जैसी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें भी की गईं।
स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता रहे, जबकि बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एस. शिवदर्शी, डॉ. दीपिका खुराना और मुन्नालाल जैदिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2134381


