[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान के कानधाम हनुमान मंदिर में चोरी: ताला तोड़ दान पात्र ले गए चोर, 2 किमी दूर तोड़कर नकदी निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान के कानधाम हनुमान मंदिर में चोरी: ताला तोड़ दान पात्र ले गए चोर, 2 किमी दूर तोड़कर नकदी निकाली

मानोता जाटान के कानधाम हनुमान मंदिर में चोरी: ताला तोड़ दान पात्र ले गए चोर, 2 किमी दूर तोड़कर नकदी निकाली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के मानोता जाटान गांव में मानोता जाटान-लोयल सड़क स्थित कानधाम हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखा दान पात्र चोरी कर ले गए।

आस्था के केंद्र मंदिर को निशाना बनाए जाने से लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखने को मिली।चोर दान पात्र को अपने साथ ले गए और उसे मानोता जाटान से छाबड़िया वाला कुआं रोड पर करीब 2 किलोमीटर दूर ले जाकर तोड़ दिया। दान पात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी निकाल ली गई और खाली पात्र को सड़क किनारे फेंक दिया गया। सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर देखा तो दान पात्र टूटी हालत में मिला।

सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे तो मंदिर के अंदर दान पात्र गायब मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और घटना पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने इस घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच की मांग की गई।ग्रामीण देवकरण पायल ने बताया कि मंदिर में रखा दान पात्र पिछले करीब 12 महीनों से नहीं खोला गया था। ऐसे में उसमें अच्छी-खासी राशि होने की संभावना थी। चोरों ने सुनियोजित तरीके से मंदिर को निशाना बनाया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उन्हें मंदिर की गतिविधियों की जानकारी थी।

चोरी की घटना के बाद ग्रामीण मंदिर में एकत्रित हुए।
चोरी की घटना के बाद ग्रामीण मंदिर में एकत्रित हुए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। साथ ही पुलिस से मामले की जांच कर जल्द आरोपियों को पकड़ने की भी मांग की गई है।

चोरी की सूचना पर खेतड़ीनगर थाने से हेड कांस्टेबल अरुणा मय जाप्ता मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा करीब दो किलोमीटर दूर फेंके गए दान पात्र को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाई और संदिग्ध गतिविधियों के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की।

मौके पर बृजलाल ढाका, लीलूराम ढाका, मेघचंद महला, रामोतार मेघवाल, विक्रम ढाका, ओकार कुमावत, प्रदीप, सचिन धानिया, पंकज सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles